फ़ोटो से रील तक
AdFlow कैसे काम करता है
पूरा काम फ़ोन पर होता है। आपको बस वही बताना है जो आप ग्राहक को काउंटर पर बताते हैं।
फ़ोटो लीजिए
1 से 3 फ़ोटो — सीधे कैमरे से या गैलरी से। काउंटर पर रखा सामान, थाली या कमरा, जो भी बेचना है।
दो लाइन और दाम
क्या है, किसके लिए है और कितने का है। ऑफ़र है तो पुराना दाम भी डालिए — बादल पर वह कटा हुआ दिखेगा।
रील तैयार
कुछ मिनट में वीडियो आपके फ़ोन पर। देखिए, गैलरी में सेव कीजिए या एक टैप में Instagram और Facebook पर डालिए।
ऐप में आप क्या भरते हैं
- 1 से 3 फ़ोटो — कैमरे से या गैलरी से। हर फ़ोटो से वीडियो का एक सीन बनता है।
- नाम और दो लाइन — जैसे “कॉटन की हाथ से छपी कुर्ती, गर्मी के लिए हल्की, M से XXL तक।”
- दाम — ₹ में, भारतीय तरीक़े से (₹1,299 या ₹1,49,999)। ऑफ़र है तो पुराना दाम भी, जो बादल पर कटा हुआ दिखेगा।
- ऑफ़र का नाम — “दिवाली सेल”, “आज की स्पेशल थाली”, “वीकेंड पैकेज” — जो चाहें।
- बादल किस कोने में आए — ताकि प्रोडक्ट न ढके।
- वीडियो की लंबाई — 10, 15, 30 या 60 सेकंड। Reels के लिए 10–15 सेकंड सबसे अच्छे रहते हैं।
- आवाज़ की भाषा — 25 भाषाओं में से कोई भी। चाहें तो आवाज़ बंद करके सिर्फ़ संगीत।
फिर सर्वर पर क्या होता है
- फ़ोटो एक निजी जगह पर जाती हैं। उनसे लोकेशन (GPS) जैसी छिपी जानकारी हटा दी जाती है।
- फ़ोटो और आपका लिखा पाठ जाँचा जाता है। जो चीज़ें विज्ञापित नहीं की जा सकतीं, उनकी वीडियो नहीं बनती — पूरी सूची सामग्री नीति में है।
- AI आपकी दो लाइनों से छोटी स्क्रिप्ट लिखता है और हर फ़ोटो से हल्की हलचल वाला सीन बनाता है।
- आपकी चुनी भाषा में आवाज़ बनती है, पीछे हल्का संगीत, और कोने में दाम का बादल लगता है।
- तैयार वीडियो को एक बार फिर जाँचा जाता है, फिर वह आपके फ़ोन पर आ जाती है।
10 सेकंड की रील आम तौर पर कुछ मिनटों में तैयार होती है। लंबी वीडियो में ज़्यादा समय लगता है, और ऐप बताता है कि वीडियो लगभग कब तक तैयार होगी।
पोस्ट कैसे करें
- Instagram Reels और Facebook Page — एक बार अपना Facebook Page और उससे जुड़ा Instagram प्रोफ़ेशनल अकाउंट जोड़िए। उसके बाद हर वीडियो एक टैप में दोनों जगह।
- WhatsApp — वीडियो गैलरी में सेव कीजिए और स्टेटस, ग्राहकों के ग्रुप या ब्रॉडकास्ट लिस्ट में भेजिए।
- AI की जानकारी — आवाज़ और सीन AI से बनते हैं, इसलिए Meta पर पोस्ट के साथ “AI info” लेबल लगता है।
कोई सवाल हो तो हमें लिखिए।
आज की पहली रील बनाइए
▶ ऐप इंस्टॉल करेंiPhone (App Store): जल्द आ रहा है
Android फ़ोन के लिए Google Play पर